Admission Procedure & Details

  • Home -
  • Admission Procedure & Details

आवेदन पत्र के साथ जमा होने वाले प्रमाण-पत्र

  • पिछली सभी परीक्षाओं की अंकतालिकाओं की सत्यापित प्रतिलिपि संलग्न करें l
  • जन्मतिथि प्रमाण- पत्र (केवल हाई स्कूल – पत्र की सत्यापित प्रतिलिपि ) संलग्न करें l
  • गत संस्था द्वारा प्रदत्त चरित्र प्रमाण -पत्र मूल रूप में संलग्न करें l
  • स्थानान्तरण प्रमाण-पत्र तथा प्राविजिनल प्रमाण-पत्र जहाँ आवश्यक हो मूल रूप में संलग्न करें l
  • जिन छात्रों ने अपनी अन्तिम परीक्षा उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद अथवा कानपुर विश्वविद्यालय के अतिरिक्त अन्य किसी संस्था से उत्तीर्ण की हो , उन्हें भी प्रवजन प्रमाण-पत्र संलग्न करना होगा l
  • आधार कार्ड की छाया प्रति l
  • विद्यार्थी जो भी प्रमाण -पत्र व उनकी सत्य प्रतिलिपियाँ जमा करेगा, उनकी सत्यता का दायित्व उनके ऊपर होगा l

  • विषय :- प्रवेश लेते समय शुल्क जमा कर छात्र विश्वविद्यालय आवेदन फॉर्म हेतु शुल्क रसीद तथा विद्यार्थी प्रति अवश्यक प्राप्त कर लें, शुल्क रसीद के आभाव में प्रवेश निरस्त माना जायेगा तथा विद्यार्थी का परिचय पत्र व शुल्क रसीद देखकर ही दिया जायेगा l

महाविद्यालय के आवश्यक नियम एवं निर्देश

  • अनुचित साधन प्रयोग में दोषी पाये गये छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिलेगा l
  • विद्यार्थियों को बैग में पठन-पाठन सामग्री, आई0 कार्ड एवं लाइब्रेरी कार्ड के अतिरिक्त किसी प्रकार की सामग्री लाना निषिध्द है l
  • छात्र – छात्राओं से मिलाने के लिए प्राचार्य की अनुमति अनिवार्य है तथा आगन्तुकों का महाविद्यालय के आन्तरिक प्रभाग में जाना निषिद्ध है l
  • विश्वविद्यालय परीक्षा फार्म विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित अन्तिम तिथि के पूर्व जमा हो जाना चाहिए अन्यथा परीक्षा में सम्मिलित न हो पाने की जिम्मेदारी विद्यार्थी की होगी l
  • परीक्षा फॉर्म भरने के लिए कक्षाओ में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है, वांछित उपस्थिति न होने पर परीक्षा में सम्मित्लित होने से रोका जा सकता हैं l
  • फोर्म भर कर परीक्षा फॉर्म के साथ ही जमा करें l
  • विश्वविद्यालय के परीक्षा फॉर्म भरने के पहले चयनित विषयों की कक्षाओं के नाम लिखना अनिवार्य है, अन्यथा परीक्षा फॉर्म नहीं भरने दिया जाएगा l

  • विद्यार्थी संस्थागत समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक पड़ने पर शिक्षकों से सम्पर्क कर सकते हैं l
    उपरोक्त निर्दिष्ट नियमों के अतिरिक्त विश्वविद्यालय/ शाखा / महाविद्यालय प्रशासन द्वारा बनाये गये नियमो को मानना विद्यार्थी की बाध्यता होगी l

विद्यालय द्वारा प्रदत्त छात्रवृत्तीय

समस्त विद्यार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वह अनुशासनबध्द रहकर श्रेष्ठ आचरण एवं संस्कार आर्जित करेंगे l यदि कोई विद्यार्थी अव्यवहारिक कार्यो में दोषी पाया जाता है तो उसे महाविद्यालय से निष्कासित करने का अधिकार प्राचार्य का होगा, निष्कासन की सूचना छात्र के अभिभावक को दे दी जाएगी l