प्राचार्य की कलम से
प्रिय शिक्षार्थियों/अभिभावक बन्धुओं,
माँ सरस्वती के पावन मन्दिर की परिभाषा से महिला – मण्डित ‘कनकरानी दर्शनसिंह शिक्षण संस्थान, गौरी, झीझक, कानपुर देहात ‘सन् 2020 इ. से अनवरत ‘ विद्या ददाति विनमय , सा विद्या या विमुक्तये’ की शाश्वत अभ्युन्नती के साथ ग्रामीण आँचल के विद्यार्थियों को परिष्कृत , परिमार्जित एवं परिशोधित कर रहा हैं l शैक्षिक धारा के उन्नयन में महाविद्यालय में बी. एस. सी. शिक्षण संकाय चिरन्तन त्रिवेणी के समान अजस्र विद्या की धारा का क्रियान्वयन कर रहा हैं l
प्रबन्ध समिति के अभूतपूर्व योगदान के फलस्वरूप महाविद्यालय प्रागंण में कार्यरत प्रतिभा सम्पन्न प्राध्यापकों की कर्तव्य – परायणता, विशद पुस्तकालय , विज्ञान वर्ग की प्रयोगात्मक प्रयोगशालाओ की सुव्यवस्थित कार्य प्रणाली ने वर्तमान समय की शिक्षा का आशातीत मार्गदर्शन किया हैं l
महाविद्यालय से शिक्षा प्राप्त असंख्य छात्र/छात्राएँ सरकारी विभागों में एवं प्रतिष्ठानों में व्यावसायिक नियोजन प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं l
डॉ0 विपिन कुमार गुप्ता
प्राचार्य
