Hear From Chairman

  • Home -
  • Hear From Chairman

पिताजी के स्मरण

हमारे पिता स्व0 दर्शन सिंह साधारण कृषक परिवार में जन्मे पारिवारिक परिस्थितियों के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर सके l हमारे पिताजी ने कक्षा -4 तक ही शिक्षा प्राप्त की, लेकिन बच्चों की शिक्षा – दीक्षा के लिये निरन्तर जागरूक रहे l पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये उन्होंने गल्ले का व्यापार शुरू किया l जिसमें उन्हें पहले दिन मात्र 1 रुपये मुनाफा प्राप्त हुआ l

अपने व्यापारिक शिखर को उन्होंने बहुत बुलन्दियों तक पहुँचाया l जिसका उदाहरण कलकत्ता व मद्रास में गल्ल्ले के व्यापारी आज भी कंचौसी के नाम से जानते हैं l कृषि योग्य खेती उन्हें बेहद प्रिय थी l

कम शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी क्षेत्र के लोगों के लिये शिक्षा के प्रति ललक थी l लेकिन विद्यालय की हरसत लिये ही पिताजी 20 मार्च 2003 को ब्रहालिन हो गये l

कृषि प्रेम पके कारण पिताजी ने अपने पुत्रों को कभी भी खेती न बेचने की बात कहकर अन्तिम साँस ली l

राजेन्द्र सिंह (राजू)
अध्यक्ष –
नगर पंचायत, कंचौसी